हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के सामने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर पोस्ट ऑफिस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तारागंज निवासी 48 वर्षीय रामगोपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामगोपाल किसी काम से साइकिल से हैदरगढ़ आए थे।