इंदौर: होली और रमजान को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में शहर में सघन चेकिंग अभियान
Indore, Indore | Mar 14, 2025 इंदौर में होली पर्व और रमजान माह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पुलिस को चौकस रहने का निर्देश दिया। पुलिस ने इन त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करी गई।