सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने बाइपास से नशे की हालत में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 14, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव वायपास से दो लोगो को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो में सिलाव डीह निवासी कुंदन सिंह और चांदी थाना क्षेत्र के मलाह विगहा निवासी नीरज कुमार है। शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया की सिलाव वायपास से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनो की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई ।