गुण्डरदेही: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व, सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत
वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज वट सावित्री व्रत पर महिलाएं बरगद यानी वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रही हैं. आपको बता दें कि इस दिन बरगद यानी वट वृक्ष की पूजा की जाती है. महिलाएं पेड़ के चारों ओर धागा बांधकर पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष को अमरता, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है.