मुज़फ्फरनगर: नंबर दो चुंगी से खटीक समाज द्वारा धूमधाम से निकाली गई महामाई माताजी की यात्रा, भारी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
नंबर दो चुंगी से खटीक समाज द्वारा महामाई माताजी की यात्रा निकाली गई। इस दौरान महामाई माता जी की यात्रा में खटीक समाज के द्वारा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आपको बता दें यह यात्रा नंबर दो चुंगी से शुरू होकर शिव चौक, हनुमान चौक, मिमलाना रोड और रामलीला टिल्ला से होते हुए वापस महामाई माता मंदिर पर समाप्त होगी।