बीना: नई बस्ती सहित क्षेत्र में जल भराव वाली जगह का एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारी के साथ किया निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश
Bina, Sagar | Jun 4, 2026 बारिश का मौसम नजदीक है। और बारिश के मौसम में नगरीय क्षेत्र में कई जगह जल भराव की स्थिति बन जाती है ऐसी स्थिति द्वारा ना बने जिसको देखते हुए गुरुवार को एसडीएम रवि श्रीवास्तव ने तहसीलदार अंबर पंथी एवं नगर पालिका अधिकारी आर के कौरव के साथ नई बस्ती खिरिया वार्ड सहित नगर के कई नालों एवं पानी भराव वाली जगह का निरीक्षण किया।