सुसनेर: जीरापुर रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक घायल, सिविल अस्पताल में उपचार के बाद आगर रेफर
जीरापुर रोड पर ग्राम माणा के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार देवीलाल और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों घायलों का डॉ शशांक वर्मा ने दोनों युवकों का प्राथमिक इलाज कर आगर रैफर किया है। तहरीर थाने भेजी गई है।