डीग: डीग-कामां रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल, चालक फरार
डीग-कामां मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव दिदावली के समीप उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।