गुलाना: कालापीपल जिला सम्मेलन में गुलाना ब्लॉक के पत्रकारों की दमदार सहभागिता, प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का किया आत्मीय स्वागत,
कालापीपल में मंगलवार दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शाजापुर जिला इकाई द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में गुलाना ब्लॉक के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का गुलाना ब्लॉक के पत्रकारों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों