लक्ष्मीपुर: बरहट के जंगल में तेंदुआ दिखा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, वीडियो आया सामने
जमुई जिले के मलयपुर वन क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बरहट डैम से गुरमाहा जाने वाले जंगल मार्ग में वन विभाग की गश्ती टीम ने तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सोमवार 8 बजे से वायरल हो रहा है। बताया गया कि पेट्रोलिंग के दौरान टीम को जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली गईं।