रसूलाबाद: भौथरी गांव के समीप आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती और 33 बकरियों की हुई मौत, एक झुलसी का शव पीएम के लिए भेजा गया
रसूलाबाद क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच तेज गर्जना और हल्की बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ग्राम पंचायत कपराहट के मजरा भौंथरी में खेतों में बकरियां चरा रही 19 वर्षीय युवती रुचि उर्फ पुत्री राम बहादुर कुशवाहा की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 33 बकरियां भी मर गईं।