सिमडेगा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ में शनिवार दोपहर 2 बजे पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया। यह कैफे पर्यटकों को सुविधा देने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उद्घाटन के दौरान पर्यटन कैलेंडर का भी वितरण किया