सतना। शहर में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्रीन टॉकीज के पास स्थित पुष्पराज कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने सट्टा पर्ची काटकर सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से उक्त स्थान पर सट्टे का अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।