बार एसोसिएशन पीलीबंगा के सदस्य अधिवक्ताओं ने पीलीबंगा के उपखण्ड न्यायालय एवं तहसीलदार (राजस्व) के नए भवन के लिए भूमि आवंटित करवाने व नवीन भवन के लिए प्रस्ताव भिजवाने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस संबंध में एसोसिएशन सदस्यों ने शुक्रवार को अध्यक्ष नरेन्द्र कस्वां के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।