संग्रामपुर: श्रावणी मेला में 23 दिन शेष, संग्रामपुर के कांवरिया पथ पर तैयारियां अधूरी;
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होना है। ऐसे में मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड से गुजरने वाले करीब 12 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर तैयारियां अभी अधूरी हैं। मार्ग के किनारे कटीली झाड़ियों की सफाई नहीं हुई है, जबकि पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए कई बेंच और कांवर स्टैंड टूटे पड़े हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर शौचालय निर्माण कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो