बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल पेट्रोल पंप के पास बिरयानी का ठेला लगाने वाले 26 वर्षीय अतुल पुत्र सिप्टर सिंह को दो लोगों ने सड़क पर इंटरलॉकिंग की ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल अतुल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।