राजगढ़: राजगढ़ की ओसवाल जैन ओसवाल व्यायाम शाला में निर्माण कार्यों को लेकर जैन समाज की पुनः बैठक आयोजित
Rajgarh, Churu | Apr 11, 2026 राजगढ़ की ओसवाल जैन ओसवाल व्यायाम शाला में निर्माण कार्यों को लेकर शनिवार को जैन समाज की पुन: बैठक हुई। उक्त बैठक में तेरापंथ महिला मंडल के सदस्याएं भी शामिल हुए। ओसवाल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा उक्त बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें दोनों क्षेत्रों के तेरापंथ जैन समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए एव मुद्दो पर चर्चा की।