बारुण थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर अभियान चलाया गया। जिस दौरान कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अपर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि केशोपुर व पीठनुआ में अभियान चलाया गया। जिस दौरान कनीय विद्युत अभियंता अजीत रंजन और कनीय विधुत अभियंता मनोज कुमार के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है।