सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने एक बड़ी लूट की योजना को नाकाम करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बिहरा थाना पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि पंचगछिया से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर बीबीसी चिमनी के पास कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवा रहे है।