दस नामजद पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नंबर 4 में हुई संझा देवी हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मृतका के पिता सिहोल निवासी ललन राय के आवेदन पर फूलचंद राय, जयकांत राय, राजेश राय सहित दस नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.