दाउदनगर: दाउदनगर शहर के पटवा टोली मुहल्ले से तीन देसी कट्टों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई: एसडीपीओ ने दी जानकारी
दाउदनगर थाना की पुलिस ने शहर के पटवा टोली मुहल्ले में एक घर में छापेमारी कर तीन देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पवन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए शनिवार की दोपहर 1:15 बजे दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।