विधानसभा क्षेत्र लांजी–किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीटोला में गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। जिसमे सीसी सड़क, पुलिया निर्माण एवं सभामंच का लोकार्पण किया गया। साथ ही नव निर्मित हनुमान मंदिर में शिवलिंग व नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।