अंबाह: अमिढेला रोड नई तहसील के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव,शव कई दिन पुराना होने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस
Ambah, Morena | Jun 30, 2026 अम्बाह: अमिढेला रोड स्थित नई तहसील के पास मंगलवार सुबह एक पेड़ से अज्ञात युवक का कई दिन पुराना शव लटका मिला। बकरी चराने वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।