सहारनपुर: नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा का सहारनपुर में भव्य स्वागत, मंत्री और विधायक समेत हजारों ने किया सम्मान
नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा के शहर पहुंचते ही मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से शुरू होकर दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक शुक्रवार शाम 4:00 बजे पहुंचा काफिला नारों और फूलों की बारिश से गूंज उठा।