नौतन: दुबलिया में जनता दल यूनाइटेड की बैठक, सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
सोमवार को करीब 2:00 बजे नौतन पंचायत के दुबौलिया स्थित जदयू नेता शंभू कुशवाहा के आवास पर पंचायत कार्यकारणी सदस्यों एवं जदयू समर्पित महिलाओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बिधान सभा प्रभारी बबन कुशवाहा ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से 07 दिसंबर को बेतिया में आयोजित जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आग्रह किया गया।