रामपुर: मुहल्ला घेर रहमत खान में विवाहिता की हुई मौत, मायके वालों ने पति और ससुर पर ज़हर देकर हत्या का लगाया आरोप
Rampur, Rampur | Aug 27, 2024 मुहल्ला घेर रहमत खान, गुजरटोला फकीरों वाला फाटक निवासी बाबू शाह ने अपनी बेटी ज़ेबा की शादी 8 महीने पहले बिलासपुर के नगलिया निवासी ज़ाकिर से की थी। आरोप है कि पति पत्नी में विवाद चल रहा था। इस कारण ज़ेबा अपने मायके में थी। पति और ससुर ज़ेबा को लेने आए। आरोप है कि कमरे में लेजाकर पति और ससुर ने जहर दे दिया। जिससे ज़ेबा की मौत हो गई।