बूंदी: दोलाडा गांव में खेत पर कार्य करते समय जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हुई मौत
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 सदर थाना क्षेत्र के दोलाडा गांव में शनिवार सुबह खेत पर कार्य करते समय जहरीले कीड़े काटने से लंकागेट गुरु नानक कॉलोनी निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सोप दिया।