बूंदी: योग शिविर में कोटा की नेशनल प्लेयर हेम कंवर ने पोल मलखम्भ में अपनी योग कला दिखाकर सबको किया चकित, वीडियो हो रहा वायरल
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 1 जून से 21 जून तक गणेश व्यायामशाला पर योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक आत्मरक्षा,योग,लाठी, रोप मल्लखम्भ,पोल मल्लखम्भ,हनुमान चालीसा,कुछ मन्त्र का अभ्यास कराया गया। शिविर के समापन समारोह में कोटा श्री हरदोल मल्लखंभ अकैडमी मैं प्रैक्टिस करने वाली नेशनल खिलाड़ी हेमकंवर ने योग कला दिखाई।