सफीपुर: उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र व पुत्री घायल, बालामऊ में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
Safipur, Unnao | May 10, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुनव्वर, उनका 13 वर्षीय पुत्र असद और 10 वर्षीय पुत्री तंजीम गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों हरदोई के बालामऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने