सहारनपुर: गागलहेड़ी के कैलाशपुर में शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भयंकर आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख
जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देर रात थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में राजा टेंट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते गोदाम में रखे करोड़ों रुपये के टेंट का सामान, तीन मोटरसाइकिलें और एक छोटा कृत्रिम हाथी जलकर खाक हो गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।