कोटड़ी: लाफरिया गांव में आमने-सामने ट्रेलरों की भिड़ंत, थालेड़ा के युवक की हुई मौत
आमने-सामने ट्रेलरों की भिड़ंत, थालेड़ा के युवक की मौत कोटड़ी थाना क्षेत्र के थालेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय भेरू किशन गुर्जर की मध्य प्रदेश के धार जिले के लाफरिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रेलर चालक भेरू किशन गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।