धमतरी: रत्नाबांधा स्थित बर्तन गोदाम में लगी भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा धुआं
बता दे की आज शनिवार की ग्राम रत्ना बांधा स्थित एक बर्तन गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप लिया। सूचना मिलने पर गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल दमकल की दो वाहन मौके पर पहुंची है। जो आग बुझाने काफी मशक्कत कर रही है। बताया जा रहा है की गोदाम के अंदर नए ड्रम और बर्तन रखा गया है।