पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के मरंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर ही हुई मौत
Purnea East, Purnia | May 31, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के ब्रजेश ऑटोमोबाइल के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौद डाला.इस हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. ट्रक चालक को किया गिरफ्तार,ट्रक और साइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया