जशपुर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराई, जशपुर कोतवाली थाना के सामने हादसा
शहर के कोतवाली थाना के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बुधवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी शिक्षक लोकनाथ भगत कार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली थाना के पास पहुंची, उ