बलिया: पाक्सो एक्ट के एक मामले में सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को सुनाई 25 वर्ष की कारावास की सजा
Ballia, Ballia | Nov 7, 2025 पाक्सो एक्ट के एक मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को शुक्रवार की दोपहर दो बजे 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 35 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी का नाम सतवंत राजभर निवासी चन्नाडीह हथौड़ी थाना गड़वार है। आरोपी के खिलाफ नगरा थाने में वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।