सोनाहातु: लोटा गांव स्थित एक घर का दरवाजा तोड़ हाथी अंदर जा घुसा, कोई हताहत नहीं।
तमाड़, सिल्ली क्षत्रों में लगातार हांथीयों का आतंक जारी है, इसी क्रम में लोटा गांव स्थित एक घर मे हांथी के द्वारा दरवाजा तोड़ दिया गया। साथ हीं घर मे रखे अनाज को भी नष्ट कर दिया गया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र के लोगों में भय व्यापत है।