गुरुआ: श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
Gurua, Gaya | Feb 1, 2026 गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के गुरुआ बाजार स्थित श्रीकृष्ण राधिका ठाकुरबाड़ी के पुजारी कृष्ण देव पांडेय उर्फ कारू पांडेय के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन से न केवल धार्मिक जगत बल्कि सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है। स्वर्गीय पांडेय अपने सरल स्वभाव, गहरी धार्मिक निष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहें