फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर में विशाल पेड़ सड़क पर गिरा, जिससे आवागमन बाधित हुआ
फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर में विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से अफ़रा-तफ़री मच गई। सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने सोमवार को एक बजे जानकारी देते हुए बताया की कई बार अधिकारियों को ध्यान दिलाया गया था लेकिन आज वह पेड़ अचानक गिर गया। वहीं पेड़ गिरने उपरांत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।