अस्थावां: अस्थावां में राजद कार्यकर्ताओ ने महंगाई और भरस्टाचार के खिलाफ दिया धरना
अस्थावां में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।