रविवार को कौशांबी पुलिस के एक्स हैंडल पर दो जीपीएस वीडियो भेजे गए हैं दावा किया गया है कि मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। एक वीडियो अझुवा का है तो दूसरा कड़ा इलाके का बताया जा रहा है।दोनों में आरोप एक है कि मिट्टी अवैध खनन चल रहा है।पुलिस ने ट्वीट किए गए वीडियो पर संज्ञान लिया और ट्वीट कर्ता से साक्षय मांगा है की कार्रवाई के लिए साक्ष्य उपलब्ध करा दें।