शाहजहाँपुर। सदर बाजार क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में दर्ज FIR के नामजद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उसे समझौते के लिए धमकियाँ दे रहे हैं।