मंझनपुर: जगन्नाथपुर में खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ मारपीट का मामला, प्रेस क्लब कौशाम्बी के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पर दबंगों ने इकट्ठा होकर पत्रकार के साथ मारपीट की है। वहीं इस मामले से जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। वहीं शनिवार को कौशाम्बी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एसपी को शिकायती पत्र सौंपा गया है।