मंझनपुर: उदिहिन खुर्द गांव में खबर कवरेज करने गए पत्रकार को दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पुलिस से शिकायत
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र भोरेलाल सिंह एक अखबार के संवाददाता हैं जिन्हें शुक्रवार को फोन द्वारा सूचना मिली कि जगन्नाथपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है जिसकी खबर कवरेज करने के लिए वह गए हुए थे। जहाँ पर दबंगों ने पत्रकार को पीट दिया है। और पैसे छीन लिए हैं।