मंझनपुर: दीवर कोतारी गांव के पास अप्पे की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, बाइक हुई क्षतिग्रस्त, निजी अस्पताल में भर्ती
करारी कोतवाली के इब्राहिमपुर निवासी प्रमोद किसी काम से मंझनपुर गया हुआ था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। दीवर कोतारी गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।