छौड़ाही: रामपुर कचहरी में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, कई लोग हुए परेशान
11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने से छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कचहरी गांव में दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण नंदन सिंह,अर्जुन सिंह आदि का कहना है कि रामपुर कचहरी निवासी अर्जुन सिंह के दरवाजे पर 11 हजार वोल्ट का तार बुधवार रात में टूट कर गिर गया है।यह तार बहुत पुराना है। ठीक पंद्रह दिन पहले भी इसी जगह पर तार टूट गया था।