छौड़ाही: नारायणपीपर पंचायत में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थाने के नारायण पीपरगांव में रविवार शाम में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक हरे राम सहनी का 24 वर्षीय पुत्र पवन सहनी बताया गया है। बताया गया कि मृतक पवन सहनी देर शाम घर के पास बिजली पोल से अपने घर के कनेक्शन का तार डुला कर ठीक कर रहा था। इसी दरम्यान करंट आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। जब तक लोग उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी।