पन्ना: पन्ना में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर: 4 घंटे नहीं मिली एंबुलेंस, ऑटो से अस्पताल पहुंची गर्भवती!
Panna, Panna | Jun 25, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पहाड़ीखेड़ा के ग्राम उमरी में प्रसव पीड़ा से तड़पती 25 वर्षीय गर्भवती महिला को 4 घंटे तक एंबुलेंस नसीब नहीं हुई। स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटके होने के कारण मजबूरन महिला को ऑटो से बृजपुर ले जाना पड़ा, जिससे उसकी जान दांव पर लग गई।