मुरैना नगर: गोपालपुरा फायरिंग कांड का खुलासा,कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे,एसपी के सख्त तेवरों से बदमाशों पर कसा शिकंजा।
मुरैना के गोपालपुरा में फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान जीतू शर्मा, विशाल शर्मा और श्याम शर्मा के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पूछताछ के बाद आरोपियों को घटना स्थल ले जाकर वारदात का घटनाक्रम समझा गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।