सिरदला: सिरदला में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा, राजद प्रत्याशी पिंकी भारती के समर्थन में उमड़ी भीड़
शनिवार 1 बजे सिरदला में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा कर राजद प्रत्यासी पिंकी भारती को जीत दिलाने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि पिंकी भारती क्षेत्र की ईमानदार और सक्रिय उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे और तालियों से स्वागत किया। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।