थानेसर: कुरुक्षेत्र पुलिस को ऑपरेशन ट्रैकडाउन में मिली सफलता, एक इनामी आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र एसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया जा रहा है।ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कुरुक्षेत्र पुलिस ने अबतक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी भी शामिल है।इसके अलावा 7 अन्य मामलों में शामिल वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।